कोडरमा, मार्च 20 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत के ग्राम मदनगुंडी ऊपर टोला के वार्ड नंबर 3/4 में रास्ता अतिक्रमण को लेकर आवाजाही में हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने स्वयं जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाया। मदनगुंडी मुखिया रामदेव यादरव, पंचायत समिति सदस्य के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर ग्रामीणों द्वारा अपने घर के बाहर बढ़ाकर बनाये गये सीढ़ियों, चबुतरा अस्थायी संरचनाओं को जेसीबी से हटाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चंदवारा सीओ को छह माह पहले आवेदन दिया गया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण हटाने का स्वयं निर्णय लेकर इसे हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...