आवागमन संकट को लेकर सांसद ने पीएम व रेल मंत्री से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के बंद होने से उत्पन्न गंभीर आवागमन संकट को देखते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर भागलपुर से कटिहार (वाया नवगछिया-खगड़िया) के बीच 45 दिनों के लिए विशेष यात्री ट्रेनें चलाने की मांग की है।सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि सेतु बंद होने से नवगछिया, खगड़िया, कटिहार व कोसी-सीमांचल का सड़क संपर्क टूट गया है। इसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलमार्ग परिचालन शुरू किया गया है, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के आगे यह नाकाफी साबित हो रहा है। इससे दैनिक यात्रियों, मरीजों, व्यापारियों और परीक्षार्थियों को काफी कठिनाई हो रही है। सांसद अजय मंडल ने कहा कि पर्व-त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.