अररिया, जून 15 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अविनाश मंगलम ने किया। इस योजना के अंतर्गत दस नंबर रोड स्थित ऋषिदेव टोला से लक्ष्मीपुर पावर ग्रिड तक लगभग ढाई किमी लंबी सड़क तथा 58 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि रानीगंज विस क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए वे प्रयासरत हैं। कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- आठ साल में बना सात स्पैन का पुल बना शोभा की वस्तु विधायक ने कहा कि प्रस्त...