प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे पैदल आवागमन में बाधा बनी स्टील रेलिंग को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रेलिंग को हटाने की जिम्मेदारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। प्राधिकरण जल्द ही रेलिंग को हटाने के लिए कार्य शुरू करेगा। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का कार्य किया जाएगा। जिससे कि अलोपीबाग से परेड ग्राउंड की ओर ओर झूंसी से अलोपीबाग की ओर आने जाने वाले मुसाफिरों की समस्या का समाधान किया जा सके।स्टील रेलिंग से होने वाली समस्या को देखते हुए एक महीने पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से रेलिंग को हटाने के लिए कमेटी गठित हुई थी। शुक्रवार को कमेटी में शामिल अधिकारी उस स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। खंड ...