औरैया, अप्रैल 2 -- अयाना, संवाददाता। पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के बीच हुए विवाद के बाद क्षेत्र में बने तनावपूर्ण माहौल के चलते छात्राओं और महिलाओं ने गुरुवार को सपा नेत्री पल्लवी पाल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और आवागमन की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से मुलाकात कर आरोप लगाया कि फरिहा गांव के कुछ लोगों द्वारा दहशत का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें गांव से बाहर आने-जाने में डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि 28 मार्च की शाम दोनों गांवों के लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी कार्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.