आवागमन को चकरपुर अंडरपास 31 तक बंद
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- खटीमा। रेल लाइन पर कार्य होने की वजह से चकरपुर के पास रेलवे का अंडरपास 31 जुलाई तक आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि चकरपुर रेलवे हॉल्ट पर जलभराव के कारण वाहन और पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रेलवे की ओर से अंडरपास की मरम्मत कराई जानी है। रेलवे के अनुरोध पर अंडरपास से आवागमन दो से 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता चकरपुर से एक किमी. दूर पचौरिया से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.