वाराणसी, मार्च 21 -- फोटो बीएचयू कैंप : प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव कुरहुआ में आईएमएस बीएचयू की तरफ से आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ करते विशिष्टजन। आवश्यक.... प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव में पहुंचा 'मिनी आईएमएस'- काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कुरहुआ गांव में शुरू हुआ बीएचयू का सामुदायिक स्वास्थ्य अभियान- आईएमएस बीएचयू के हर विभाग से पहुंचा एक डॉक्टरवाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कुरहुआ गांव में शनिवार को आईएमएस बीएचयू का अनोखा सामुदायिक स्वास्थ्य अभियान शुरू हुआ। गांव के पंचायत भवन में शुरू हुए इस अभियान में 'मिनी आईएमएस' पहुंचा। आईएमएस के हर विभाग से एक डॉक्टर इस आयोजन में मौजूद रहा। पहले दिन लगभग 200 ग्रामीणों की विभिन्न जांच कर उन्हे...