वाराणसी, अप्रैल 23 -- फोटो: सुनील पटेल 01: साधन सहकारी समिति, भटौली का गुरुवार को निरीक्षण करते रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल सेवापुरी, संवाद। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने गुरुवार को सेवापुरी ब्लॉक में भटौली साधन सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजिका, पंजीकरण प्रपत्र समेत कई अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि केंद्र पर किसानों को असुविधा न हो। केंद्र प्रभारी रोहित मौर्य ने बताया कि गुरुवार तक आठ किसानों से 281 कुंतल 50 किलोग्राम गेहूं खरीदा गया। संतोष कुमार पटेल, विनोद पटेल, प्रेमा, पुष्पा, मुन्ना सैनी, विकास कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...