सहरसा, अप्रैल 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आम जनों को आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति शाखा द्वारा गुरुवार को जारी दैनिक खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार जिले की वर्तमान स्थिति संतोषजनक है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्यरत है। गुरुवार नियंत्रण कक्ष में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सभी 13 शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। जिले की कुल 34 गैस एजेंसियों में से 11 संवेदनशील एजेंसियों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- सहरसा : आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त आंकड़ों के अनुस...