दरभंगा, अप्रैल 2 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी, । विधायक अतिरेक कुमार बुधवार को पूर्वी प्रखंड के कई विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रबंधन समिति गठन के लिए उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केवटगामा, भिण्डुआ, बरनिया तथा उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान एवं सुघराईन पहुंचे। वहां की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस क्रम में विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर प्रधानाध्यापकों से विस्तार से चर्चा की। विधायक ने विद्यालयों के भवन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापकों को आवश्यक संसाधनों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इससे छात्रों की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके। इस दौरान सभी विद्यालयों में विधायक को पाग, चादर...