पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के सिविल सर्जन सभागार में मेदिनीनगर सदर, पांकी एवं हरिहरगंज की 40 सीएचओ को आवश्यक और पोषक तत्व के साथ उपयुक्त भोजन चयन के लिए सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता के रूप में महामारी विशेषज्ञ डॉ अनूप कुमार, एवं नोडल सीएचओ अशोक वर्मा उपस्थित रहे। डॉ अनूप कुमार ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आम व्यक्ति जंक फूड की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बीमारी भी तेजी से बढ़ रही है।ऐसे में आवश्यक है कि सही और संतुलित पोषण आहार चयन करने का। आम लोग के साथ गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के समय, प्रसव के बाद विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी सीएचओ अपने कार्यस्थल पर लोगों को जागरूक करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.