वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। कलम : काशी लेखन मंच का गठन रविवार को किया गया। कलम का अध्यक्ष सुरेंद्र वाजपेयी को बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष विनय मिश्र हैं। इस मौके पर राजा अवस्थी द्वारा संपादित पुस्तक 'समकालीन हिंदी गजल पांच दशक पांच कदम' का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ख्यात कवि देवेंद्र आर्य रहे। 'कलम' का संरक्षक वाचस्पति, नरेंद्रनाथ मिश्र, डॉ.गौतम चैटर्जी को बनाया गया है। डॉ.मंजरी पांडेय, प्रतापशंकर दूबे, भास्कर त्रिपाठी, दीपशिखा को विभिन्न पदों का दायित्व सौपा गया है। छायाकार मनीष खत्री का सम्मान किया गया। दूसरे सत्र में काव्यपाठ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...