वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। वासंतिक नवरात्र की षष्ठी तिथि पर काशी में तीन स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें सबसे पुरानी परंपरा शिवाला स्थित माता आनंदमयी आश्रम की है। चैत्र नवरात्र में यहां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन करने की परंपरा आश्रम के स्थापनाकाल से ही चली आ रही है। वहीं कालिका गली स्थित पीताम्बरा निलयम में 28वें वर्ष प्रतिमा स्थापना की परंपरा निभाई जाएगी। यहां प्रतिष्ठित करने के लिए इस वर्ष पहली बार अजंता शैली की दुर्गा प्रतिमा नगर के प्रतिमा शिल्पी अभिजीत विश्वास ने तैयार की है। आदिशक्ति की इस मनमोहक प्रतिमा में देवी को खड़ी मुद्रा में दर्शाया गया है। तीसरा स्थान पांडेय हवेली स्थित भोलागिरी आश्रम है। इन तीनों ही स्थानों पर 24 मार्च को सायंकाल षष्ठादि कल्पारंभ, घटस्थापन, देवी का अमंत्रण एवं अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.