वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् की ओर से अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर लगा। वैद्य रंजीत कुमार ने 14 बच्चों सहित कुल 179 पीड़ितों को आयुर्वेदिक और फकीरी दवा दी। आश्रम के प्रमुख वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय ने भी मरीजों को सुझाव दिये। पारसनाथ यादव, डॉ. वामदेव पांडेय, राजीव सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, अनिल सिंह, गोपाल पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...