भभुआ, जनवरी 9 -- गर्भवती की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं देकर सलाह दी गई स्वस्थ रहने के लिए दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल जरूर खाएं रामपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृ योजना को लेकर शुक्रवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से आई 125 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर जरुरत की दवा और स्वस्थ रहने के लिए सुझाव दिया गया। जांच दल में रहे डॉ. निरज कुमार ने बताया कि ऐसी महिलाओं की खून, बीपी, शुगर, वजन, युरिन आदि की जांच की गई। जरुरत के हिसाब से दवा दी गई। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए नियमित पौष्टिक आहार में दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल लेने को कहा गया है आवश्यकता से अधिक वजन न उठाएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य जांच कराते रहने की सलाह दी, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.