रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक संघ, रांची विश्वविद्यालय के महासचिव डॉ रामकुमार तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची विवि के वित्त पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने हाल ही में मानदेय भुगतान संबंधी जारी आदेश, पर विरोध दर्ज कराया। डॉ रामकुमार ने कहा कि यह आदेश पूर्णतः एकतरफा व शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल है। बिना किसी पूर्व संवाद, विचार-विमर्श अथवा संघ की सहमति के आदेश जारी किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त पदाधिकारी को अवगत कराया कि इस प्रकार के आदेश से शिक्षकों में गहरा असंतोष है। इससे विवि का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। संघ ने यह भी कहा कि अगर समय रहते आदेश को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।आग्रह किया कि तत...