हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों ने सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग की है। सरकार के आश्वासन पर कॉलेज परिसर में सभी आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने वर्तमान पारिश्रमिक व्यवस्था पर तीखी आपत्ति दर्ज की। बैठक में प्राध्यापकों ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों से वे न्यूनतम और अतार्किक पारिश्रमिक पर कार्य कर रहे हैं, जबकि उनके कार्यभार और जिम्मेदारियों में कोई कमी नहीं है। शिक्षकों ने बताया कि प्रारम्भ में 600 रुपए प्रति क्लास अधिकतम 36000 निर्धारित था, जबकि 1 अप्रैल 2023 से इसे अधिकतम Rs.57,700 मासिक निर्धारित किया गया है। परंतु यह भी पूरी तरह उनके हित में साबित नहीं हुआ है। सहायक प्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.