आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की करें खरीदारी : डीएम
कुशीनगर, अप्रैल 22 -- पडरौना, निज संवाददाता।जिले में रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर उत्पन्न समस्याओं पर मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें एलपीजी सेल्स ऑफिसर, रिटेल आउटलेट सेल्स ऑफिसर और जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।डीएम के समीक्षा में सामने आया कि बीते मार्च-अप्रैल में बढ़ी डिमांड के कारण रसोई गैस सिलेंडर की डिलिवरी 11 से 12 दिन तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 7 से 8 दिन रह गई है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय के अनुसार वर्तमान में करीब 1.25 लाख बुकिंग का बैकलॉग है, लेकिन डिलेवरी की रफ्तार बढ़ने से 10 से 15 दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: शादियों पर गैस संकट की मार शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भी विशेष व्यवस्था की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.