झांसी, मार्च 28 -- झांसी, संवाददाता समथर, मोंठ सहित अन्य क्षेत्रों में अचानक बड़ी भीड़ और उड़ी अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। खासतौर से बड़े-बड़े डिब्बों में लोग डीजल भरवाने लगे। जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। इसी के मद्देनजर उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने मालिकों व कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने पंपों पर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता देखी, वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पंप पर आने वाले लोगों को सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने संचालकों को पेट्रोल-डीजल बांटने पर दिशा-निर्देश दिए। कहा, शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाए। खासतौर से किसानों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। उन्हें ईंधन उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसी भी तरह से खेती का काम बाधित न हो। उन्होंने पंप...