वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अवैध निर्माण की शिकायत पर वीडीए प्रशासन की टीम ने दिन में मकान को सील किया, दबंगों ने शाम को उसे तोड़ दिया। यह मामला अस्सी स्थित मकान नंबर बी 1/148 सी-10 का है। शनिवार को दिन में कार्रवाई के बाद शाम को सील तोड़कर वीडीए प्रशासन को ठेंगा दिखा दिया गया। इस बाबत रविवार को वीडीए प्रशासन से लिखित शिकायत की गई है। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ के पास इस भवन (बी 1/148 सी 10) को ध्वस्त कर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। भवन स्वामी ने तीन मंजिल तक निर्माण करा लिया है। चौथी मंजिल निर्माणाधीन है। आरोप है कि भवनस्वामी ने आगे और पीछे सेटबैक नहीं छोड़ा है, जो प्रदेश सरकार के भवन निर्माण के अधिनियम का उल्लंघन है।नियमों के उल्लंघन पर वीडीए ने शनिवार को कार्रवाई की थी लेकिन दबंग ने इसे शाम को धता बता दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.