वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से शुक्रवार से वरुणा नदी में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने ड्रोन से वरुणा में दवाओं के छिड़काव कार्य का भी शुभारंभ किया। रवींद्र जायसवाल ने कहा कि वरुणा नदी की सफाई के इस पुनीत कार्य में सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान एनडीआरएफ के जवान, सीआरपीएफ 95 बटालियन बालापुरकर, क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, शिवम अग्रहरि आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.