वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। नगर निगम की ओर से जलकर और सीवर कर के बकाये पर सरचार्ज (ब्याज) माफी की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। चूंकि लाभ पाने के लिए कुछ घंटे शेष बचे हैं इसलिए रविवार को अवकाश के दिन जोनल कार्यालयों में लोगों की भीड़ रही। करीब ढाई हजार भवन स्वामियों ने 2.35 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि समय समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में कोई राहत नहीं दी जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ व्यापक अभियान चलेगा। इसमें कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डिजिटल इंडिया के प्रभाव और निगम की सुगम व्यवस्था के चलते टैक्स भुगतान के तरीकों में बड़ा बदलाव दिख रहा है। रविवार को जमा हुए कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.