हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से ड्राई फ्रूट्स के बाजार पर भी असर पड़ा है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से पिस्ता, बादाम, अंजीर और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक उछाल आया है। कारोबारियों के अनुसार ईरान से आयात बाधित होने की वजह से थोक और रिटेल दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ गई हैं। सदर बाजार स्थित बृजमोहन लाल ड्राई फ्रूट के कारोबारी सक्षम ने बताया कि ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स के दामों में 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री के महंगे होने से भी रेट में इजाफा हुआ है। पैकेजिंग 220 से बढ़कर 300 रुपये तक पहुंच गई है। अंजीर के दामों में सबसे ज्यादा करीब दो सौ रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कंडारी ड्राई फ्रूट्स के मालिक मुकेश सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.