गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के आवंटियों को शुल्क जमा करने के लिए दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने आनलाइन चालान प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी है, जिससे प्लाट, फ्लैट, दुकान या अन्य संपत्ति के आवंटी घर बैठे चालान जनरेट करने के साथ ही आनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। नई व्यवस्था से समय की बचत होने के साथ भुगतान प्रक्रिया पहले से अधिक सहज और पारदर्शी हो गई है। प्राधिकरण के आवंटियों को पंजीकरण शुल्क, आवंटन की किस्ते, शुल्क या अन्य देय राशि जमा करने के लिए कई बार कार्यालय या बैंक का रुख करना पड़ता था। चालान जनरेट कराने के बाद बैंक में जमा कर उसकी रसीद आवेदन के साथ चस्पा करनी पड़ती थी। लंबी लाइन, कागजी प्रक्रिया और भुगतान की स्थिति जानने में दिक्कतें होती थी। ...