नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने औद्योगिक श्रेणी में आवंटन होने के बाद व्यावसायिक काम करने पर सोमवार को सेक्टर-10 स्थित शोरूम को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई होने के बावजूद कुछ कर्मचारी अंदर काम करते नजर आए, इससे प्राधिकरण की कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-10 में एक बाइक शोरूम को सील कर दिया। यहां बाइक बेचने का काम हो रहा था, जबकि ये भूखंड औद्योगिक श्रेणी का है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि भूखंड स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। जवाब नहीं देने और गतिविधि के अनुरूप कार्य नहीं करने पर शोरूम को सील किया गया। हालांकि, सील होने के बावजूद इसके अंदर कर्मचारी काम करते हुए नजर आए। इससे पहले सेक्टर-10 में एक कार शोरूम को सील किया गया था। व्यावसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.