जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को दिन में आगलगी की घटना में गेहूं की खड़ी फसल जल गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल के कनेक्शन वाले स्थान से निकली चिंगारी सीधे नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। खेत में आग लगते ही आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पंप और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में गांव निवासी रागिब हुसैन और वकार हुसैन की एक एकड़ से अधिक गेहू...