आल इंडिया पुलिस आर्चरी के लिए चयर ट्रायल पूरा
देहरादून, मई 12 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नेशनल ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड पुलिस का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सब इंस्पेक्टर प्रतिभा धामी के सानिध्य में संपन्न हुआ। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और वाहिनियों से आए तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरआई राजीव सिंह रावत रहे। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन में पुलिस फोर्स के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.