बिजनौर, जून 10 -- ऑल इंडिया पायामय इंसानियत यूनिट नगीना ने भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप में राहगीरों को निशुल्क पानी वितरण का काम जारी किया है। नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर नि:शुल्क पानी वितरण का कैंप लगाया गया जिसमें आने जाने वाली बसों व ई रिक्शा बाइक और पैदल आने जाने वाले लोगों को निशुल्क पानी का वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी में लोगों ने ठंडा पानी पीकर ऑल इंडिया पयामय इंसानियत यूनिट नगीना को दिल से दुआएं दी। इस दौरान समाज सेवी तनज़ील आलम, मौलाना आमिर, कारी शाकिर तैयब आलम मुजीबुर रहमान अरमान शादान फिरोज अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...