चाईबासा, मार्च 20 -- ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स फेडेरेशन का विस्तार बुधवार देर रात इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में किया गया। फेडरेशन के गठन का उद्देश्य देश के गिग एवं प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स को केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकारों की लड़ाई को गति देने एवं इस क्षेत्र से जुड़े सभी कामगारों को संगठित कर इंटक से जोड़ने का है। कमेटी में इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव संजय गाबा को महामंत्री एवं झारखंड गिग एंड प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शैलेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही विभिन्न प्रदेश के इंटक प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय वरीय पदाधिकारियों को भी फेडेरेशन में स्थान दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.