मुरादाबाद, अगस्त 24 -- शहर के खिलाड़ियों ने आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में कमाल कर दिखाया है। 10 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया। 22 से 23 अगस्त तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्र के 14 राज्यों ने प्रतिभाग किया। मुरादाबाद के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पांच स्वर्ण पदक , एक रजत पदक और चार कांस्य पदक जीत कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया। विनायक भारद्वाज 7 साल आयुवर्ग से कम, 20 किलो से कम भर वर्ग में कांस्य पदक, मंशू सिंह 6 साल आयुवर्ग से कम, 20 किलो से कम भर वर्ग में स्वर्ण पदक, विख्यात जैन 8 साल आयुवर्ग से कम, 40 किलो से कम भार वर्ग में कांस्य पदक, सुधाम आयु 8 साल आयुवर्ग से कम, 25 किलो वर्ग से कम में कांस्य पदक, राघव गुलाटी 9 साल आयुवर्ग से कम, 30 किलो भ...