सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का भव्य समापन बुधवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने जनपद की समृद्ध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को जीवंत कर दिया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तीरथ राज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर गया। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध आल्हा गायक फौजदार सिंह, जिनके ओजस्वी और दमदार गायन ने पूरे पंडाल में वीर रस का संचार कर दिया। आल्हा-ऊदल की वीरगाथा के साथ ही मांडवगढ़ की लड़ाई, इंदल हरण तथा पलक बुखारा-न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.