महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि में वीर आल्हा ऊदल की जन्म स्थलीय दिसरापुर का पर्यटन विकास सहित प्राचीन विरासतों के संरक्षण की मांग को लेकर धरना दिया गया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। किसान कामगार यूनियन ने शनिवार को तहसील में धरना देकर मांगों को उठाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना में वीर आल्हा ऊदल की जन्म भूमि दिसरापुर का पर्यटन विकास कराने के साथ वीर आल्हा ऊदल की वीरता की गाथाओं को एनसीआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। प्राचीन विरासतों को संरक्षित किया जाए। आल्हा ऊदल की वीरता के गवाह प्राचीन महल आदि का संरक्षण कराने के साथ पर्यटन से जोड़ा जाएं। वीर आल्हा ऊद...