बरेली, मई 9 -- कुर्मांचलनगर स्थित आल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र के अवसर पर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष राजीव ढींगरा का मंच तक स्वागत कर किया। इस दौरान निदेशक प्रत्यक्ष ढींगरा ने विद्यालय के चारों हाउस-नेवीगेटर, ट्रेलब्लेजर, एक्सप्लोरर एवं वॉयजर के चयनित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें उनके दायित्व सौंपे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में नेतृत्व भावना, जिम्मेदारी एवं अनुशासन का विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय निदेशक प्रत्यक्ष ढींगरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें आदर्श प्रतिनिधि बनने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन ...