चम्पावत, मार्च 1 -- चम्पावत। गत वर्ष की तरह इस बार भी नगर के एबीसी आल्मामेटर स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है, जिनमें 13 छात्र-छात्राओं ने कक्षा छह और 14 छात्र-छात्राओं ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है l विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं को विशेष कोचिंग दी जाती है l इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मदन सिंह महर, प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी, मदन पांडेय, शुभम भंडारी, विजय, ज्योत्सना, एकता अरोरा, महिमा, प्रियंका आदि ने खुशी जाहिर की है l --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...