आलोक वर्मा ने अपर आयुक्त प्रशासन का संभाला काम
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। नवागत वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने सोमवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) का कामकाज संभाल लिया है। वह वाराणसी और चंदौली जनपदों से आये न्यायालयों की सुनवाई के साथ ही कमिश्नरी के समस्त प्रशासनिक कार्य देखेंगे। इसके अलावा आयुक्त सभागार में मीटिंग की कार्यवृत्ति के साथ ही बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। आलोक कुमार वर्मा का स्थानांतरण दो दिन पहले ही सुल्तानपुर मुख्य राजस्व अधिकारी पद से हुआ है। आलोक यहां अपर जिलाधिकारी (नगर) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.