प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़। आजमगढ़ से आए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल का ट्रांसफर प्रतापगढ़ से उन्नाव हो गया। उनकी जगह संभल में सीओ रहे आलोक भाटी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी का पदभार संभालेंगे। शैलेंद्र लाल को उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। आलोक भाटी मूलतः गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं। वह 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...