आलोक प्रसाद होंगे नए मुख्य विकास अधिकारी
गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर। शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य का तबादला कर दिया है। उन्हें आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बहराइच के संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद को गाजीपुर का नया सीडीओ बनाया गया है। संतोष कुमार वैश्य ने 4 मार्च 2023 को गाजीपुर में सीडीओ का पदभार संभाला था और लगभग तीन वर्ष दो महीने तक इस पद पर रहे। उनके कार्यकाल में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया काफी चर्चा में रही। इस भर्ती प्रक्रिया में सीडीओ कार्यालय के स्टेनो और अन्य कर्मचारियों की पत्नियों को नौकरी मिलने के आरोप लगे थे। यह भी पढ़ें- गोण्डा के नए सीडीओ बनाए गए दयानंद प्रसाद इस मामले ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.