पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत,संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में आलोक कुमार नगाइच को अध्यक्ष और मोहन स्वरूप के सचिव चुना गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। गुरुवार को संपन्न हुए चुनाव के बाबत चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह परमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार नगाइच को 91 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदि स्नेहलता तिवारी को 35 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवान दास शर्मा ने 79 वोट पाते हुए देव कुमार गुप्ता को हराया। उन्हें 48 वोट मिले। सचिव पद पर मोहन स्वरूप 68 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। इस पद पर सुशील कुमार यादव को 59 वोट मिले। नीरज जायसवाल 85 वोट पाकर कोषाध्यक्ष बने जबकि उनके प्रतिद्वंदि खंजन लाल वर्मा को 42 वोट मिले। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 80 वोट पाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.