मैनपुरी, जून 25 -- भाजपा प्रदेश इकाई टीम में मैनपुरी को जगह मिली है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से यात्रा शुरू करने वाले ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस उपलब्धि पर भाजपाइयों ने बधाई दी है। बीते तीन दिनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी टीम के पदाधिकारियों की सूची जारी किए जाने की अटकलें थी। गुरुवार को भाजपा संगठन की प्रदेश टीम की सूची आयी, जिसमें आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने घर पर पहुंचकर आलोक गुप्ता का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, नगर पालिकाध्यक्ष संग...