औरैया, मई 20 -- दिबियापुर, संवाददाता। जिले के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने पर राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वाराणसी में आयोजित 'पढ़ाई से प्रतियोगिता तक' राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा दला कंपोजिट ब्लॉक बिधूना के सहायक अध्यापक आलोक बाबू गुप्ता और प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूंद ब्लॉक भाग्यनगर के प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश को सम्मान प्रदान किया गया। दोनों शिक्षकों को मिशन शिक्षण संवाद समूह की ओर से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान परीक्षा, सर्वोदय विद्यालय और एनएमएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयन में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया ग...