आलू लदा ट्रक सड़क किनारे खंती में पलटा, चालक समेत दो घायल
सीतापुर, अगस्त 4 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के सिधौली इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गाड़ी के केबिन में ही फंस गये। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने क्लीनर को तुरंत बाहर निकाल लिया। वहीं स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। शाहजहांपुर के अल्लागंज निवासी नसीम ट्रक पर आलू लादकर फर्रुखाबाद निवासी क्लीनर धर्मेंद्र के साथ सीतापुर की तरफ जा रहा था। मंगलवार तड़के वह सिधौली- मिश्रिख मार्ग पर पहुंचा ही था तभी तेज ट्रक अनियंत्रित हो गया। जब तक वह संभाल पाता ट्रक सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसा देख च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.