बहराइच, सितम्बर 16 -- बहराइच,संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मोगलहा गांव के निकट मंगलवार रात्रि आलू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अफजाल खां बाल-बाल बच गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि आलू से लदा ट्रक शाहजहांपुर से बिहार जा रहा था। मंगलवार की रात करीब दो बजे ट्रक सीतापुर की ओर से बहराइच की दिशा में पहुंचा। इसी दौरान मोगलहा गांव के निकट अचानक सामने आए अथवा किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ट्रक पलटने पर बाल-बाल बचा चालक देखते ही देखते तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में ...