आलू में नुकसान से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के एक गांव में आलू किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण परिजनों ने आलू में नुकसान होना बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इकदिल के नरेनी गांव में किसान 40 साल के विजय चौधरी ने अपने 25 बीघा खेत में आलू की फसल की थी। आलू कोल्ड स्टोर में रखा है। दाम कम होने के कारण वह कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी नहीं कर रहा था और घाटे के चलते काफी परेशान रहता था। शनिवार की रात को वह बिजली न आने पर माता पिता के साथ छत पर सो रहा था। देर रात बिजली आने पर वह उतरकर नीचे कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह परिजन जब छत से नीचे पहुंचे तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विजय ने शादी नहीं की थी। परिवार में पिता हरिशंकर चौधरी, मां नारायणी देवी साथ में रहते थे। जबकि भाई अजय चौधरी दिल्ली में नौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.