औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संचालित योजनाओं में अधिकाधिक पात्र किसानों को शामिल किया जाए। साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को भी जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए और कोल्ड स्टोर संचालकों के साथ दर निर्धारण व नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। वहीं जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि मानक बीजों का वितरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कीटनाशक, खरपतवारनाशक और उर्वरकों की दुकानों का नियमित निरीक्षण व...