अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चार साल बाद आलू भंडारण की दरों में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सीडीओ योगेंद्र कुमार ने किसानों व शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक की। दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया और संतुलित निर्णय लेने पर जोर दिया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में भी जिलाधिकारी द्वारा दोनों पक्षों की सहमति से वर्ष 2024 की ही दरों को यथावत रखते हुए सादा आलू के लिए 250 रुपये प्रति कुंतल और सीआईपीसी उपचारित आलू के लिए 285 रुपये प्रति कुंतल भंडारण शुल्क निर्धारित किया गया था। अभिलेखों के अनुसार विगत 4 वर्षों से आलू भण्डारण मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों एवं शीतगृह स्वामियो की ओर से रखी गई मांगों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.