फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर, संवाददाता। भूमि को समतल करने बुआई और ड्रोन से छिड़काव जैसे आधुनिक यंत्र का प्रयोग किसान करेंगे। अनुदान में उपकरण के लिए किसानों द्वारा कराई बुकिंग के तहत चयनित किया गया। निदेशालय और गठित समिति के द्वारा 27 किसानों को लाभांवित किया गया। पंजीकृत फर्म से किसान यंत्रों की खरीदी करेंगे।विकास भवन के सभागार में सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण के तहत गठित समिति द्वारा बुकिंग करने वाले 13 किसानों का ई-लॉटरी से चयन किया गया। जिसमें आलू खुदाई मशीन, मल्टीक्राप थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, अब मास्टर, क्रॉप रीपर, हैप्पी सीडर, पावर वीडर, पावर चैफ कटर एक-एक व आलू बुआई, ट्रैक्टर माउन्टेन स्प्रेयर दो-दो के लिए चयन हुआ। साथ ही निदेशालय स्तर से बुकिंग करने वाले 14 किसानों को किसान ड्रोन...