आलू बीज का शोधन कर खेती करें किसान
भदोही, अगस्त 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अगार आलू की खेती करने वाले किसान तैयारी में जुट गए हैं। आलू खेती के पूर्व बीज सोधन करना अत्यंत जरुरी है। सोधन वाला बीज आलू फसल को कई बीमारियों से बचाता है। जिले में चार सौ हेक्टेयर से ज्यादा आलू फसल की खेती होती है। आलू खेती करने वाले कृषकों को सौ कुंतल बीज बांटा जाएगा। आलू फसल की अगार खेती सितंबर माह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसान खेत तैयार करने में लग गए हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि जब दिन-रात का अधिकतम व न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो तो उस वक्त आलू की बोआई करना चाहिए। बिन शोधन किए आलू बोने से पिछैती में झूलसा रोग, आलू का वार्ट रोग, आलू का स्कैब रोग, आलू का ब्लैक स्कर्फ समेत कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आलू के पिछैती झूलसा रोग का जनक आलू बीज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.