बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। महंगाई की एक उलटबांसी यह भी है कि पहली बार पशुओं का भोजन इंसानों के भोजन की कुछ बुनियादी वस्तुओं से महंगा हो गया है। आलू-प्याज-तरबूज सस्ता बिक रहा है और भूसा-चूनी-चोकर के भाव रिकार्ड तोड़ रहे है। छह महीने पहले एक कुंतल भूसा 600 रुपये का था, लेकिन आज थोक में भूसे के दाम 1200 रुपये कुंतल हो गए है। फुटकर में इसके रेट 16 से 20 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। चूरी 25 रुपये किलो से 30 रुपये किलो तक पहुंच गई है। चोकर 28 से उछलकर 35 रुपये किलो हो गया। खल 32 रुपये किलो में बिक रही थी, जो अब 27 रुपये में मिल रही है। यह भी पढ़ें- गोवंश का हरा चारा खरीदेगा पशुपालन विभाग चारे के थोक कारोबारी बॉबी ने बताया कि 20 साल से यही कारोबार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा उलट-फेर कभी नहीं देखा। गाय-भैंस को खिलाए जाने वाले भूसे के दाम ने रिकार्ड तोड़ दि...