नई दिल्ली, जुलाई 18 -- आलू-दाल जैसी स्टफ्ड कचौड़ियां काफी सारा तेल सोख लेती हैं। जिसकी वजह से कई बार इन्हें खाने से भी हम परहेज करते हैं। ज्यादा तेल में तली चीजें सेहत के लिए ठीक नहीं होती। खासतौर पर घर में अगर कोई हार्ट का पेशेंट है या फिर हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज का शिकार है तो घर में ऐसी डीप फ्राईड कचौड़ियों से लोग परहेज ही करते हैं। लेकिन अब आप बहुत ही सिंपल तरीके से इन कचौड़ियों को कम तेल में बनाकर तैयार कर सकती हैं। ज्यादा तेल में पकाने की वजह से इनमे तेल ज्यादा सोखता है, ऐसे में ये कुकिंग हैक बड़े काम आने वाला है।नहीं पड़ेगी एयर फ्रायर या ओवन की जरूरत आमतौर पर लोगों को लगता है कि एयर फ्रायर या ओवन में ही लेस ऑयली खाना बनाया जा सकता है। जबकि हर किसी के किचन में ये गैजेट मौजूद नहीं होते। तो ये सिंपल सा हैक आपके बड़े काम आ सकता है।...