पटना, मार्च 12 -- एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आलू-प्याज कारोबारी सोनू कुमार की हत्या में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। रुपये की लेनदेन के विवाद में 25 फरवरी 2026 को कारोबारी के दुकान पर गोलीबारी की गई थी। इस घटना में जख्मी तीन लोगों में से सोनू कुमार की मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आलमगंज के बजरंगीपुर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनू कुमार उर्फ बाबा, पीरबहोर क्षेत्र के नयागांव निवासी राकेश कुमार उर्फ खरपतिया और गोपालपुर के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला रही है। सोनू कुमार सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में आलू-प्याज कारोबार करते थे। सोनू के पोलदार शुभम कुमार का इलाके के विक्का उर्फ विकास से रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा थ...